{"_id":"6a5534e0372df73b8e0a1707","slug":"water-supply-issues-in-ward-8s-kapda-colony-protest-threatened-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74778-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वार्ड-8 की कपड़ा कॉलोनी में पानी की समस्या, प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वार्ड-8 की कपड़ा कॉलोनी में पानी की समस्या, प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
टैंकर पर लोग निर्भर, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वार्ड नंबर-8 की कपड़ा कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई है। निवासियों का आरोप है कि यह समस्या कई वर्षों से है। इसको लेकर निवासियों ने पहले भी कई बार शिकायत की थी, जिसके बाद कॉलोनी में गंदा और मिट्टी वाला पानी आने लगा। निवासी गंदे और मिट्टी वाले पानी से गुजारा कर रहे थे, लेकिन कॉलोनी में अब गंदा पानी भी नहीं मिल रहा है। निवासियों ने कहा कि यदि हमारी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
निवासियों का कहना है कि वे अब शिकायत कर करके थक चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग के सर पर जूं तक नहीं रेंग रही। पहले पानी नहीं मिल रहा था, जिसके बाद निवासी मिट्टी वाले पानी से काम चला रहे थे। निवासी दीपक त्रिपाठी का कहना है कि कॉलोनी में कई बार मिट्टी का पानी आता था, उससे घर के कुछ कार्य हो जाते थे और थोड़ा पानी वे टैंकर से भरवा लेते थे लेकिन अब पानी ही नहीं आ रहा है। ऐसे में सभी निवासी पूरी तरह से टैंकर पर ही निर्भर हो चुके हैं। इससे लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। वहीं, मध्य वर्ग के लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
बिना पानी के घरेलू कार्य हो रहे प्रभावित
निवासी हरिंदा देवी का कहना है कि बिना पानी के घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रतिदिन टैंकर से पानी भरवाने से उनकी रसोई का बजट बिगड़ रहा है। निवासी सुभाष सिंगला, हवा सिंह और घनी राम का कहना है कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, भीषण गर्मी में बिना पानी के जीवन व्यतीत करना मुमकिन नहीं है। इस समस्या को लेकर हम कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। हमारी मांग है कि सेक्टर में पेयजल व्यवस्था जल्द बहाल की जाए, जिससे निवासियों को राहत मिल सके।