फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wanted to settle death case for 5 lakh, two doctors arrested

5 लाख में निपटाना चाहते थे मौत का मामला, दो डॉक्टर गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Wanted to settle death case for 5 lakh, two doctors arrested
5 लाख में निपटाना चाहते थे मौत का मामला, दो डॉक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। बादशाह खान (बीके) सिविल अस्पताल व एक निजी अस्पताल में कार्यरत दो डॉक्टरों को बुजुर्ग महिला की मौत के मामले को रफादफा करने की एवज में पीड़ित को पांच लाख रुपये देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टरों में सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नवदीप और प्राची अस्पताल के संचालक डॉ. सुरेश शामिल हैं। दोनों के खिलाफ सेक्टर-17 विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विजिलेंस के अनुसार एसजीएम नगर निवासी नवीन की मां कुछ महीने पहले बीमार थी। उन्हें चिमनीबाई धर्मशाला के पास स्थित प्राची अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नवीन ने प्राची अस्पताल के संचालक डॉक्टर सुरेश पर लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को शिकायत दी। सिविल सर्जन ने मामले की जांच डॉ. नवदीप को सौंप दी। मां की मौत से आहत शिकायतकर्ता नवीन का आरोप है कि डॉ. नवदीप और डॉ. सुरेश मिलीभगत कर उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने मामले को रफादफा करने की एवज में पांच लाख रुपये देने की पेशकश की। दबाव बढ़ता देखकर नवीन ने विजिलेंस को शिकायत दे दी। बृहस्पतिवार को विजिलेंस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। डॉ. नवदीप और सुरेश ने नवीन को रुपये लेने बादशाह खान अस्पताल बुलाया। जैसे ही दोनों ने नवीन को रुपये दिए, विजिलेंस की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed