फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   vidhansabha election

हरियाणा का रण: सिर्फ चार महिला उम्मीदवारों को मिला था चुनावी मैदान में उतरने का मौका

Sat, 28 Sep 2019 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
vidhansabha election
फरीदाबाद। सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के साथ कुछ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी की थी लेकिन अधिकांश महिला उम्मीदवारों के नामांकन प्रपत्र में कमी मिलने पर निरस्त कर दिया गया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में एनआईटी से निर्दलीय उम्मीदवार प्रतिमा, बड़खल विधानसभा से भाजपा की सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ से सुधा शर्मा व तिगांव से लक्ष्मी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी थीं। इनमें से सिर्फ भाजपा के टिकट पर सीमा त्रिखा ही चुनाव जीत सकी थीं।
विज्ञापन

चार महिला उम्मीदवारों को ही चुनाव लड़ने का मौका मिला। इस बार भी कई महिला उम्मीदवार मैदान में ताल ठोकने के लिए तैयारी में जुटी हैं। इससे विधानसभा चुनाव रोमांचक होने के संकेत मिलने लगे हैं। विधानसभा चुनाव के मतदाताओं के आंकड़ों की बात करें तो पुरुष मतदाता से महिला मतदाता की संख्या चंद फीसदी ही कम हैं। इस स्थिति को देखते हुए कई बड़ी पार्टियां भी महिला मतदाताओं पर दाव खेल सकती है। हालांकि, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 8,24,244 पुरुष मतदाता के मुकाबले करीब 6,67,946 महिला मतदाता हैं। इसी तरह पिछले विधानसभा में महिलाओं का मतदान फीसदी भी पुरुषों के मुकाबले महज तीन फीसदी कम रहा था।
विज्ञापन

2014 में महिला ने भरा था पर्चा
महिला उम्मीदवार
- पृथला: महिला एक, रद्द एक, मैदान में बची कोई नहीं
- फरीदाबाद: महिला 03, रद्द एक, एक ने लिया था नाम वापस, मैदान में बची एक
- बड़खल: महिला 02, रद्द एक, मैदान में बची एक
- बल्लभगढ़: महिला पांच, रद्द चार, मैदान में बची एक
- फरीदाबाद: महिला दो, दोनों ने लिया नाम वापस
- तिगांव: महिला तीन, रद्द दो, एक ने लड़ा था चुनाव
विधानसभावार महिला मतदाताओं की संख्या
विधानसभा - पृथला - 87,199
एनआईटी - 1,11,563
बड़खल - 1,23,626
बल्लभगढ़ - 1,02,896
फरीदाबाद - 1,11,151
तिगांव - 1,31,511
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed