फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicle owner involved in illegal mining arrested

Faridabad News: अवैध खनन में लिप्त गाड़ी मालिक गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Vehicle owner involved in illegal mining arrested
करीब आठ महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। जिले में अवैध खनन के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की सख्त मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना छांयसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यमुना रेती की चोरी और फर्जी बिलिंग के मामले में वांछित चल रहे एक खनन माफिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते करीब आठ महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल 2025 को थाना छांयसा में यमुना नदी से अवैध रूप से रेती चोरी करने और चोरी की गई रेती को वैध दिखाने के लिए फर्जी बिल तैयार करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। थाना छांयसा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 23 दिसंबर को गाड़ी मालिक पलवल के राजूपुरा खादर के प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यमुना नदी से अवैध रूप से रेती निकालकर उसे बाजार में बेचता था और परिवहन के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए फर्जी बिलों का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी प्रेम सिंह के खिलाफ पलवल और फरीदाबाद जिलों में यमुना रेती चोरी से जुड़े कुल आठ मामले पहले से दर्ज हैं। लंबे समय से अवैध खनन के इस नेटवर्क पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से अवैध खनन से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed