{"_id":"64d4ce8eb30b34798406a0e7","slug":"valuables-stolen-from-pg-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11124-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पीजी से कीमती सामान हुआ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पीजी से कीमती सामान हुआ चोरी
Thu, 10 Aug 2023 05:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पीजी में रह रहे तीन युवकों के कमरे से चोर कीमती सामान ले गए। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद निवासी पंकज कुमार ने बताया कि यहां पर एक कंपनी में नौकरी करता है। उसके दो साथी अविनाश और विनायक वर्मा भी 23 जुलाई से कंपनी में जॉब करने के लिए आए हुए हैं। तीनों सेक्टर-11 स्थित पीजी की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहते हैं। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अविनाश कमरे का दरवाजा खोलकर घूमने चला गया जबकि, वह कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे के अंदर आया और कमरे के अंदर रखा मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्स और चेक आदि चोरी करके ले गया। संवाद
विज्ञापन