फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination today at 48 government centers

48 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण आज

Sun, 22 Aug 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vaccination today at 48 government centers
फरीदाबाद। टीके की कमी के कारण जिले में सोमवार को बेशक 48 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण हो लेकिन वैक्सीन की उपलब्धता बधता गिनी चुनी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी टीकाकरण शेड्यूल के अनुसार 48 में से अधिकतर केंद्र पर अधिकतम 50 और सौ वैक्सीन ही उपलब्ध होंगी। जिले के बीके नागरिक अस्पताल में भी अधिकतम 500 वैक्सीन ही उपलब्ध होंगी। वहीं, यहां औसतन 1500 लोग टीकाकरण के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की योजना अनुसार जिले में सोमवार को 60 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा होगी। इनमें से 48 केंद्र सरकारी होंगे। शेष 12 केंद्रों पर निजी अस्पतालों की ओर से टीकाकरण की सुविधा होगी। इसके लिए टीकाकरण के लाभार्थी को तय भुगतान करना होगा, सरकारी केंद्रों पर यह सुविधा निशुल्क है। वहीं, दूसरी डोज के लिए भी वैक्सीन खेप आरक्षित होगी। सोमवार को बीके नागरिक अस्पताल में 500 पहली व 500 दूसरी डोज लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

सेक्टर-3 स्थित एफआरयू 2, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां व पीएचसी पाली में 250 पहली व 250 दूसरी डोज लोगों को दी जाएंगी। सेक्टर 30 स्थित एफआरयू वन में 150 पहली व 150 दूसरी डोज और यूपीएचसी आदर्श नगर, भारत कॉलोनी, डबुआ, हरि विहार व सुभाष कॉलोनी में 50 पहली व 50 दूसरी डोज लगाई जाएंगी। इसके अलावा बाकी सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 100 पहली व 100 दूसरी डोज टीकाकरण के लिए उपलब्ध होंगी। हालांकि कुछ जगहों पर तय संख्या से अधिक लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचते हैं। इस कारण लोग लंबी लाइन में लगने के बावजूद टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले लोगों को टोकन दे दिए जाते हैं। इससे लोगों को घंटों इंतजार किए बिना वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी मिल जाती है। हालांकि अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें यह जानकारी ही नहीं थी केंद्र पर वैक्सीन खत्म हो गई। वह घंटों इंतजार करने के बाद भी मायूस लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
सोमवार को 48 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। वैक्सीन उपलब्धता के आधार पर टोकन बांटकर लोगों की वैक्सीन उपलब्धता की जानकारी दे दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि लोगों को परेशानी न हो। - डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण नोेडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed