{"_id":"62151cba33412d380068c6d2","slug":"up-elections-increased-the-problems-of-industrial-city-commuters-faridabad-news-noi6336645190","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनावों ने औद्योगिक नगरी के यात्रियों की बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनावों ने औद्योगिक नगरी के यात्रियों की बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों ने औद्योगिक नगरी के यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। उन्हें शहर से मथुरा, आगरा, अलीगढ़, इटावा, मेरठ, सहारनपुर आदि जगहों पर जाने के लिए समुचित बसें नहीं मिल रही हैं। इससे उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्हें निजी बसों व अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। अगर एक-दो रोडवेज की बस आती भी हैं तो उसमें चढ़ने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बदरपुर बॉर्डर पर मंगलवार सुबह यूपी रोडवेज बस के इंतजार में खड़े यात्रियों ने बताया कि उन्हें मेरठ, आगरा आदि जगहों पर जाना है। करीब दो घंटे से रोडवेज की बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन एक भी बस नहीं आई है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों ने बताया कि इस समय यूपी में विधानसभा चुनाव चल रहा है। ऐसे में रोडवेज की अधिकांश बसों को चुनाव में लगाया गया है। ऐसे में फरीदाबाद की ओर से यूपी के विभिन्न शहरों को पहुंचने वाली बसों के परिचालन में कमी आ गई है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। उन्हें उक्त जगहों पर पहुंचने के लिए निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
मनमाना किराया वसूल रहे निजी बस संचालक
आगरा की ओर जाने वाले दिलबाग, मोहित, अरविंद आदि ने बताया कि रोडवेज की बस नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। उन्हें निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनकी मनमानी बढ़ती जा रही है। निजी बस संचालक व कैब वाले मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज नहीं बढ़ाएगी बसों की संख्या
हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की यूपी के अलीगढ़ के लिए 10 और आगरा के लिए सात बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा फरीदाबाद से होकर यूपी रोडवेज की 15 से 20 बसें चलती हैं। विधानसभा चुनाव के चलते यूपी रोडवेज की बसों की संख्या कम हो गई है। इससे यात्रियों को परेशानी है बावजूद हरियाणा रोडवेज अपनी बसों की संख्या में इजाफा नहीं करेगा क्योंकि इसके आदेश नहीं हैं।