फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Udayan Goyal achieved 86th rank in JEE Advanced

Faridabad News: जेईई एडवांस्ड में उदयन गोयल ने हासिल की 86वीं रैंक

Mon, 01 Jun 2026 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Udayan Goyal achieved 86th rank in JEE Advanced
आईआईटी दिल्ली से बीटेक करना चाहते हैं उदयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-56 निवासी उदयन गोयल ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 86वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उदयन ने बताया कि उनका सपना आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई करना है और अब वह इसी दिशा में आगे बढ़ेंगे।
उदयन ने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और सही समय प्रबंधन का परिणाम है। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ-साथ हर विषय के लिए तय समय पर ध्यान दिया। उनका मानना है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए अनुशासन और निरंतर प्रयास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उदयन ने बताया कि उनके पिता संदीप गोयल और माता किरण गोयल ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया। वहीं शिक्षकों के मार्गदर्शन ने भी उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की।
विज्ञापन


वहीं, जिले के कई और होनहार छात्रों ने भी अच्छी रैंक हासिल की है। सेक्टर-22 निवासी भाविक मलिक ने 991वीं हासलि की है। भाविक ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया है। वहीं, सेक्टर-49 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र यश मित्तल ने जेईई एडवांस्ड 2026 में 2384वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। इससे पहले यश ने जेईई मेन में 99.86 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। यश ने बताया कि उन्होंने 11वीं कक्षा से ही जेईई एडवांस्ड की तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूरी और अवधारणाओं को समझने पर दिया जोर
जेईई एडवांस्ड में रैंक हासिल करने वाले छात्रों का कहना है कि उन्होंने यह सफलता अनुशासन से प्राप्ती की है। छात्रों ने बताया कि सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली थी ताकि पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने रोजाना पढ़ाई का लक्ष्य तय किया और उसी के अनुसार तैयारी की। भाविक ने कहा कि केवल रटने के बजाय विषयों की अवधारणाओं को समझने पर जोर दिया। उन्होंने अपने नोट्स स्वयं तैयार किए और नियमित रूप से मॉक टेस्ट दिए। मॉक टेस्ट से परीक्षा के पैटर्न को समझने और समय प्रबंधन में काफी मदद मिली। बेहतर परिणाम के लिए वह प्रतिदिन करीब 10 घंटे पढ़ाई करते थे। उनकी इस उपलब्धि से अन्य प्रतियोगी छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed