{"_id":"687be9e1ffe872c50e0e4d77","slug":"two-workers-doing-shuttering-work-on-greenfield-expressway-fell-one-died-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47502-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर शटरिंग का काम कर रहे दो मजदूर गिरे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर शटरिंग का काम कर रहे दो मजदूर गिरे, एक की मौत
विज्ञापन
गांव मोहना के पास चला रहा है इंटरचेंज का काम, सुरक्षा के लिए नहीं लगाया गया था जाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। फरीदाबाद के गांव मोहना के पास निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर शनिवार को पिलर के ऊपर शटरिंग का काम कर रहे दो मजदूर गिर गए। इसमें से एक मजदूर की ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
31 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के सेक्टर 65 से शुरू होकर जिले के 12 गांवों को पार करते हुए जेवर तक पहुंच रहा है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे गांव मोहना के पास केजीपी एक्सप्रेसवे को पार करेगा। यहां पर दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाया जा रहा है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए केजीपी एक्सप्रेसवे के ऊपर बड़ा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके लिए केजीपी एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ पिलर खड़े हो चुके हैं। अब उसके ऊपर गर्डर व पत्थर रखकर शटरिंग का कार्य किया जा रहा है।
शनिवार को दो मजदूर शटरिंग का कार्य कर रहे थे, तभी जिस टिन के ऊपर मजदूर खड़े थे वह गिर गई। दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूर अमृतसर पंजाब के रहने वाले प्रिंसपाल और ओमकार है। दोनों को सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने प्रिंसपाल को मृत घोषित कर दिया वहीं ओमकार का उपचार चल रहा है। वहां पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि सुरक्षा के लिए जाल है लेकिन उसको लगाया नहीं गया है। इसी वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
थाना छांयसा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।