फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two brothers grabbed Rs 80 lakh from the hotel owner

दो भाइयों ने होटल मालिक से हड़पे 80 लाख रुपये

Sun, 22 May 2022 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two brothers grabbed Rs 80 lakh from the hotel owner
बल्लभगढ़। सेक्टर-9 निवासी होटल मालिक महेश शर्मा से दो भाइयों ने 80 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर दोनों भाइयों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। सेक्टर-8 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेश शर्मा ने बताया कि संदीप जैन 2018 से उनके होटल में खाना खाने के लिए आ रहा था। संदीप ने उनसे व्यापार में मदद करने के लिए 24 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो संदीप ने उनको कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। वह अपना मकान बेच रहा है, जिसे खरीद लो। उस मकान का सौदा एक करोड़ 75 लाख रुपये में तय हुआ। इस दौरान महेश शर्मा ने उनको 26 लाख रुपये और दे दिए। जिसके बाद अन्य कई बार रकम दी गई। यह रकम करीब 80 लाख रुपये हो गई। पैसे देने के बाद जब संदीप से मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा गया तो उसने एक दिन उनको बल्लभगढ़ के पंचायत भवन में बुलाया, लेकिन चार घंटे इंतजार करने के बाद भी संदीप रजिस्ट्री करने के लिए नहीं आया। जिसके बाद वह उससे पैसे मांगने के लिए उसके घर गया तो पता चला कि उसने मकान के नाम पर दो करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ है। उनके द्वारा जब संदीप से पैसे वापस मांगे गए तो संदीप व उसके भाई मोंटी ने रकम देने से मना कर दिया व उसको जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed