फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in connection with a fight

Faridabad News: लड़ाई-झगड़े के मामले में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in connection with a fight
फरीदाबाद। गांव सागरपुर में 25 जनवरी को हुए झगड़े के मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने दो आरोपी प्रेम सिंह व लखन कुमार निवासी गांव सागरपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, जय निवासी जाजरू ने थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि जब वह सनुपेड़ से अपने घर की ओर जा रहा था, तो गांव सागरपुर के पास महेंद्र, लखन, सुन्दर, कृष्ण, बबली, कल्लू व अन्य व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाड़ी से बाहर निकालकर एक घर के अंदर ले गए और उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो सामने आया कि दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं व वर्ष 2025 में किसी बात को लेकर उनकी शिकायतकर्ता से कहासुनी चल रही थी। इसी रंजिश के चलते जब शिकायतकर्ता गांव सागरपुर से गुजर रहा था तो आरोपियों ने उसे रोककर घर के अंदर ले जाकर मारपीट की तथा उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed