पश्चाताप के चक्कर में पकड़े गए कातिल: दोस्त की 28 बार चाकू घोंपकर की हत्या, एक शक ने तबाह कर दी तबला की जिंदगी
आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद उन्हें दोस्त की मौत का दुख हुआ। पश्चाताप के लिए उन्होंने बृजघाट जाकर स्नान किया। इसके बाद आरोपी उत्तर प्रदेश व पलवल में अपनी रिश्तेदारी में छिप गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने गांव झाड़सेंतली में सात फरवरी को हुई युवक की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नितेश व मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
झाड़सेंतली गांव निवासी इंद्रजीत डागर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि बुधवार को गांव के नितेश व मोहित उसके भाई तबला को बाइक पर बिठाकर ले गए थे। थोड़ी दूरी पर मनीष की दुकान के सामने आरोपियों ने चाकू घोंपकर भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने 28 बार चाकू घोंपकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को शक था कि इंद्रजीत पुलिस को उनके बारे में सूचना देता था। आरोपी नितेश और मोहित आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। दोनों के खिलाफ अवैध रूप से हथियार रखने, अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं में कई केस दर्ज हैं।
आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद उन्हें दोस्त की मौत का दुख हुआ। पश्चाताप के लिए उन्होंने बृजघाट जाकर स्नान किया। इसके बाद आरोपी उत्तर प्रदेश व पलवल में अपनी रिश्तेदारी में छिप गए। शुक्रवार को दोनों झाड़सेंतली में आए थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी कप्तान सिंह, एसआई सुरेंद्र व अन्य की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
रिमांड के दौरान आरोपियों से चाकू, बाइक, मोबाइल, हत्या के दौरान पहने कपड़े आदि बरामद करने हैं। आरोपियों से पूछताछ भी की जाएगी। मामले की जांच चल रही है। -कप्तान सिंह, क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी