फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled father ate poison due to daughter not getting married, dead

बेटी की शादी नहीं होने से परेशान पिता ने जहर खाया, मौत

Tue, 05 Apr 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Troubled father ate poison due to daughter not getting married, dead
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वह बेटी की शादी नहीं होने से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देविंदर के रूप में हुई है। वह बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेहड़ी लगाता था। सोमवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मंगलवार सुबह उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ शहर थाना के जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में परिजनों ने बताया कि देविंदर के दो बेटे व एक बेटी है। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है, लेकिन बेटी की शादी नहीं होने से परेशान था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से वह शराब भी पीने लगा था। सोमवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed