फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trial of indigenous vaccine in ESIC from today

ईएसआईसी में आज से स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल

Mon, 14 Jun 2021 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Trial of indigenous vaccine in ESIC from today
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से नई स्वदेशी वैक्सीन ‘कोर्बेवैक्स’ का ट्रायल शुरू होगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे से वॉलंटियर्स को टीका लगाकर ट्रायल शुरू करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में ही कोववाक्सिन व स्पूतनिक-वी का ट्रायल हो चुका है। अब बायोलॉजिकल-ई कंपनी द्वारा निर्मित कोर्बेवैक्स वैक्सीन का ट्रायल होगा। ट्रायल पिछले सप्ताह शुरू होना था, लेकिन कुछ औपचारिकताओं के चलते अभी तक शुरू नहीं हो सका था। मंगलवार को लेकर इसकी पूरी तैयारी प्रबंधन ने कर ली हैं। फेज-2 के ट्रायल में ईएसआईसी सहित देश के अन्य तीन केंद्रों पर 168 लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण किया जाएगा। वहीं, तीसरे चरण के ट्रायल में 1100 लोगों को शामिल किया जाएगा। ट्रायल में पहली डोज लगाने के बाद 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। ट्रायल में हिस्सा लेने वालों को प्लेसिबो (प्रायोगिक औषधि) नहीं दिया जाएगा। सभी को वास्तविक वैक्सीन की ही डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन-
जिले में बायेलॉजिकल- ई की वैक्सीन का ट्रायल मंगलवार से शुरू होगा। इससे पूर्व स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से ट्रायल शुरू करने की तैयारी है। - डॉ. अनिल पांडे, रजिस्ट्रार ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed