फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trend not shown for vaccination, centers remained vacant

टीकाकरण के लिए नहीं दिखा रुझान, खाली पड़े रहे केंद्र

Fri, 04 Jun 2021 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Trend not shown for vaccination, centers remained vacant
फरीदाबाद। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को केवल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण किया जाना था। हालांकि इसके लिए 46 केंद्रों पर केवल टीकाकरण की सुविधा रखी गई। केवल एक केंद्र पर युवाओं को टीकाकरण का मौका दिया गया। लेकिन स्थिति यह रही कि ज्यादातर केंद्र खाली पड़े रहे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सरकार की ओर से 45 से अधिक उम्र वालों के लिए टीकाकरण की खेप अलग से दी जाती है, वहीं 18 वर्ष से अधिक वालों के लिए अलग खेप आ रही है। रोस्टर तैयार कर लोगों को सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में केवल 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए टीके उपलब्ध रहे। ऐसे में एक दिन पूर्व जारी टीकाकरण प्लान में केवल 45 वर्ष से अधिक वालों का टीकाकरण की योजना तैयार की गई। उधर टीकाकरण केंद्र पर भी 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले कम ही लोगों का रुझान टीकाकरण केंद्र पर दिखाई दिया। ज्यादातर केंद्र खाली रहे। इस बीच टीकाकरण के लिए पहुंचे युवा वर्ग को बिना टीकाकरण के ही लौटा दिया गया। इससे युवाओं में रोष रहा और टीकाकरण केंद्र व्ी सूने नजर आए। बीके सिविल अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन गिनती के लोग ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। जिले में फिलहाल तीन निजी अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा शुरू हो चुकी है। निजी केंद्रों पर दोनों वर्गों के लिए टीकाकरण जारी रहा। अलग-अलग अस्पताल में टीकाकरण के लिए आर्थिक भुगतान अलग है। न्यूनतम 900 से 950 रुपये तक के खर्च पर टीकाकरण हो रहा है। शुक्रवार को तीनों अस्पतालों में टीकाकरण जारी रहा।
विज्ञापन

वर्जन-
वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ही टीकाकरण के सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को केवल 45 साल तक की उम्र के लोगों को ही सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगाए गए। विभाग के पास केंद्र और राज्य सरकार की ओर से टीके की खेप उपलब्ध कराई जाती है। युवाओं के लिए टीके राज्य सरकार मुहैया करा रही है और 45 वर्ष से अधिक वालों के लिए केंद्र की ओर से खेप मुहैया कराई जा रही है। - डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सर्वे पूरा, कुछ गांवों में फिर से शुरू
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए चलाए गए हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ स्कीम के तहत फरीदाबाद जिले का सर्वे पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर 3 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर 7 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए हैं। सर्वे की शुरुआत जिले में 15 मई से की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर टू डोर लोगों की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच भी की। जिले में इस अभियान के तहत 3 लाख 12 हजार 972 लोगों की स्क्रीनिंग करने का काम किया गया। खांसी, जुकाम व बुखार जैसे लक्षण मिलने वाले 7345 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट भी किए गए। इस दौरान जिले में कुल 51 कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांवों में सैंपलिंग का पॉजिविट रेट 0.69 रहा। सर्वे के नोडल अधिकारी डॉ. एससी भगत ने बताया कि स्कीम के तहत स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। कुछ गांवों में फिर से स्क्रीनिंग का काम शुरू किया है। इसके साथ ही गांवों में आरटीपीसीआर सैंपल भी लिए गए हैं।
फोटो फाइल- 10, 11 सूने पड़े टीकाकरण केंद्र की फोटो। टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी की फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed