{"_id":"614e0dcf8ebc3efd1b4afe74","slug":"treatment-method-of-patients-will-be-equipped-with-technology-in-chc-faridabad-news-noi606573998","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में तकनीक से लैस होगा मरीजों का उपचार तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में तकनीक से लैस होगा मरीजों का उपचार तरीका
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसमें टोकन सिस्टम, ई-उपचार व ई-रिकॉर्ड और ई-जांच शामिल है। यह व्यवस्था जल्द ही मरीजों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच जल्द सीएचसी को तकनीक से जोड़ा जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही यहां बेड बढ़ाने की कवायद पहले से जारी है। अगले माह तक अल्ट्रासाउंड मशीन भी यहां लगा दी जाएगी। वहीं, मरीजों को आधुनिक मशीन व सुविधाओं के साथ टेंशन रहित उपचार दिया जाएगा। ओपीडी उपचार के लिए बिना लाइन लगाए टोकन सिस्टम से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। सुविधा देने के लिए सीएचसी पर टोकन मशीन पहुंच गई है। इसे इंस्टॉल कराने की तैयारी जारी है। इसी तरह मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन ही अपडेट किया जाएगा। इससे मरीजों को बार-बार अपनी केस हिस्ट्री के दस्तावेज साथ लाने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों की पूरी डिटेल ऑनलाइन सिस्टम में सुरक्षित रखी जाएगी।
केंद्र पर कार्यरत डॉ. सन्नी डहनवाल ने बताया कि एसएमओ डॉ. हरजिंदर के नेतृत्व में बदलाव किए जा रहे हैं। मरीजों को सुविधा मिल सके, इसके लिए डॉ हरजिंदर ने कोरोना पीड़ित होने पर स्वयं से वादा किया। ऐसे में वह मरीजों को इंतजार से बचाने के लिए टोकन सिस्टम सहित ई-उपचार के लिए प्रयास में जुट गए थे।
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर से ही मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रयास शुरू हो गए थे। प्रयास है कि बेहतर सुविधा हर केंद्र पर उपलब्ध हो जाए।
- डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी