{"_id":"6a5d07b747b4e318cc034608","slug":"trains-running-late-passengers-facing-long-waits-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75323-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: देरी से चल रही ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: देरी से चल रही ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी देरी के चलते यात्रियों को स्टेशन पर काफी समय तक इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा प्रभावित हुई।
हजरत निजामुद्दीन से चलकर फरीदाबाद होते हुए जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस करीब पांच घंटे 28 मिनट की देरी से चली। वहीं, नई दिल्ली से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए पलवल तक जाने वाली शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू भी करीब दो घंटे 12 मिनट विलंब से पहुंची।
इसके अलावा नई दिल्ली से चलकर फरीदाबाद होते हुए हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस और नई दिल्ली से पुणे जंक्शन जाने वाली झेलम एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से संचालित हुईं। ट्रेनों के समय से न चलने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।