फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic signal failure on Ballabhgarh Road causes traffic jam

Faridabad News: बल्लभगढ़ मार्ग पर ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से लग जाता है जाम

Sat, 03 Jan 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Traffic signal failure on Ballabhgarh Road causes traffic jam
वाहन चालकों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ मार्ग पर लंबे समय से ट्रैफिक सिग्नल खराब पड़े हैं। जिसके कारण यहां अक्सर जाम जैसे हालात बने रहते हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय दफ्तर, स्कूल और बाजार जाने वालों की भीड़ लग जाती है। लोग काफी समय तक जाम में फंसे रहते हैं।

जाम की वजह से कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचते हैं। स्कूल बसों को भी रास्ते में काफी समय लग जाता है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। वहीं प्रतिदिन पैदल सड़क पार करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। बिना सिग्नल के वाहन तेज रफ्तार में निकल जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। हालांकि दिन के समय यातायात कर्मी मौजूद रहते हैं, जो व्यवस्था को नियंत्रित करते हैं। रात के समय यहां के हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बल्लभगढ़ मार्ग के ट्रैफिक सिग्नलों को जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही उनकी नियमित जांच की व्यवस्था की जाए, ताकि आगे ऐसी समस्या न हो।



वर्जन-
इस मार्ग पर तीन से चार ट्रैफिक सिग्नल खराब पड़े हैं। सिग्नल खराब होने की वजह से वाहन अक्सर एक-दूसरे को टक्कर मार देते हैं। - रमेश, ऑटोचालक

शहर को जहां एक ओर स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक सिग्नल खराब हो रहे हैं। शहर में कई जगह ट्रैफिक सिग्नल बार-बार खराब होते रहते हैं।- राजेंद्र, ऑटो चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed