फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trade union supports Bharat bandh

ट्रेड यूनियन का भारत बंद को समर्थन

Sun, 06 Dec 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Trade union supports Bharat bandh
फरीदाबाद। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन आठ दिसंबर को भारत बंद में हिस्सा लेगी। यह जानकारी सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। डंगवाल ने बताया कि सरकार किसान के साथ अन्याय कर रही है। इनकी मांगों को लागू करने के बजाय वार्तालाप में समय बर्बाद कर रही है। सीटू की जिला कमेटी ने बदरपुर बॉर्डर के लिए मार्च कर रहे किसानों का स्वागत किया। उनके लिए जलपान की व्यवस्था की। इस बीच प्रशासन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बड़खल चौक पर ही रोक लिया। इस अवसर पर जिला प्रधान निरंतर पराशर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान देवी राम, मनोज, किसान सभा के अध्यक्ष नवल सिंह, आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता, जिला सचिव सुधा, मिड डे मील वर्कर की प्रधान कमलेश चौधरी, विजय कुमार झा, ऑटो रिक्शा चालकों के जसवंत, महेश द्विवेदी, और जिला सचिव लालबाबू शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed