{"_id":"5fcbc39f8ebc3ecf656fd8ed","slug":"today-farmers-of-palwal-will-enter-delhi-border-faridabad-news-noi552312669","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली की सीमा में घुसेंगे पलवल के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिल्ली की सीमा में घुसेंगे पलवल के किसान
विज्ञापन
फरीदाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में पलवल से पैदल मार्च करके पहुंचे किसान रविवार को दिल्ली की सीमा में प्रवेश की तैयारी में हैं। इसकी रणनीति तैयार कर ली गई है। उधर, दिल्ली और फरीदाबाद पुलिस भी उन्हें सीमा पार न करने देने के लिए मुस्तैद हैं।
शनिवार को झाड़सेंतली से चले किसान अजरौंदा चौक स्थित वसंत वाटिका पहुंच गए हैं। इनके साथ फरीदाबाद के किसान भी जुड़ गए हैं। इससे आंदोलनकारियों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। किसानों को अभी और भी लोगों के साथ आने की उम्मीद है। उधर, भाकियू के प्रदेश सचिव रत्न सिंह सौरोत का कहना है कि किसान नहीं चाहते कि वे यातायात बाधित करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि आमजन के बीच किसानों की ओर से कोई भी नकारात्मक संदेश नहीं जाना चाहिए।
शनिवार को जुलूस के रूप में आए किसानों का लोगों ने जगह-जगह फूलमालाओं और लड्डुओं से स्वागत किया। रोडवेज बस अड्डे और अजरौंदा चौक पर किसानों के स्वागत में महिलाओं ने नाच-गाना भी किया। अजरौंदा चौक पर फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रहे लोगों ने किसानों पर फूलों की वर्षा की। सड़क से गुजर रहे लोग ‘जय जवान जय किसान’ के नारे लगाते नजर आए।