फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   thumb impression on dying person

Faridabad News: आखिरी सांस ले रहे व्यक्ति से वसीयत पर लगवाया अंगूठा

Sat, 17 Jun 2023 06:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 17 Jun 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
thumb impression on dying person
आखिरी सांस ले रहे व्यक्ति से वसीयत पर लगवाया अंगूठा
विज्ञापन

- मृतक की पत्नी ने भांजे सहित दो पर दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ले रहे व्यक्ति का अंगूठा लगवाकर दो लोगों ने उसकी वसीयत अपने नाम करा ली। कुछ दिनों बाद ही बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव कौराली निवासी भगवती देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति किरनपाल भाटी मार्च-2021 में ग्रीन फील्ड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। 2 मार्च 2021 को कमल सिंह और भांजे अमित कुमार ने किरण पाल का फर्जी वसीयतनामा तैयार कर उस पर उनसे अंगूठा लगवा लिया। आरोपी ने इसमें अपने भांजे को बतौर गवाह बनाकर हस्ताक्षर करा लिए। 5 मार्च को एशियन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान किरण पाल की मौत हो गई। मृतक किरणपाल की पत्नी भगवती का कहना है किरणपाल पढ़े लिखे व्यक्ति थे, जबकि वसीयतनामा पर अंगूठे के निशान हैं। आरोपियों ने अंगूठे के निशान जबरदस्ती हाथ पकड़कर लगवाए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती होने के कारण सोचने समझने की शक्ति ज्यादा नहीं होने के कारण आरोपियों ने फायदा उठाया। पीड़िता का आरोप है अराइज अस्पताल का एक डॉक्टर आरोपी का जानकार है। उन्हें शक है कि पूरे मामले में हॉस्पिटल प्रबंधन का भी हाथ है। अराइज अस्पताल के प्रबंधन विभाग प्रमुख डॉ. असलम परवेज का कहना है शिकायत में अस्पताल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। इस मामले में वह जल्द पुलिस आयुक्त से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्लॉट दिलाने के नाम पर 22.50 लाख ठगे
फरीदाबाद। दूसरे मामले में कुछ ठगों ने मिलकर एक महिला से बड़खल गांव में 420 गज के प्लॉट को दिलाने के नाम पर 22.50 लाख रुपये ठग लिए। सेंट्रल थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-10 निवासी कमलेश भटेजा ने पुलिस को बताया कि बिजेन्द्र सोलंकी नाम का उनका एक जानकार अक्सर घर आता-जाता रहता था। कोरोना काल से पहले बिजेन्द्र ने उन्हें बड़खल गांव में 420 गज का एक प्लॉट दिलाने का ऑफर दिया। बिजेन्द्र ने जमीन के मालिक रूकईया और रमजान से उसकी मुलाकात कराई। जमीन मालिकों ने बताया 420 गज का प्लॉट उनकी पुश्तैनी जमीन है। गाजियाबाद में रहने के कारण वह जमीन की देखरेख नहीं कर पा रहे। 45 लाख रुपये में प्लॉट का सौदा तय हो गया। आरोप है बिजेन्द्र, रूकईया और रमजान ने मिलीभगत कर उनसे जमीन की आधी कीमत 22.50 लाख रुपये ले ली। आरोपियों ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed