फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three including two cloth traders arrested in Kavish murder case

कविश हत्याकांड में दो कपड़ा व्यापारियों समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 04 Jun 2021 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three including two cloth traders arrested in Kavish murder case
फरीदाबाद। एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र कविश खन्ना हत्या मामले में पुलिस को नशीले इंजेक्शन से जुड़े कारोबार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से पलवल निवासी दो आरोपी गौतम और राहुल सगे भाई हैं। दोनों पलवल में कपडे़ की दुकान चलाते हैं। इसकी आड़ में नशीले इंजेक्शन सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे से 144 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। वहीं कविश के दोस्तों को नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले तरुण को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद निवासी एमबीए के छात्र कवीश की मौत ड्रग्स की ओवरडोज के कारण हुई थी। इसके बाद से पुलिस ने ड्रग्स तस्करों पर नजर रख रही थी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने बुधवार को सेक्टर-22 मछली मार्केट से तरुण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तरुण कवीश के दोस्तों तक नशीले इंजेक्शन सप्लाई करता था। तरुण ने पूछताछ में पलवल से नशीले इंजेक्शन लाने की बात कही।
विज्ञापन

तरुण की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार की अगुआई में एसआई ब्रह्मप्रकाश, एएसआई कप्तान सिंह, हवलदार कुलदीप और आनंद ने बृहस्पतिवार सुबह पलवल के गांव अल्लीका में छापा मार कर गौतम व राहुल नाम के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस को 144 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। दोनों भाई पलवल में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान की आड़ में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि फरीदाबाद में ज्यादातर इंजेक्शन इन दोनों भाइयों के पास से ही आते थे। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से इंजेक्शन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार की मौजूदगी में बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कराया गया है। कवीश की मौत के बाद क्राइम ब्रांच अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारी होनी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed