फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three in custody in student's death case

छात्र की मौत मामले में तीन युवक हिरासत में लिए

Tue, 18 May 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three in custody in student's death case
फरीदाबाद। एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र कविश खन्ना की हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। क्राइम ब्रांच का पूरा जोर ड्रग माफिया की मुख्य कड़ी को काबू करने पर है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। दावा है कि जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हिरासत में लिए गए युवकों के मोबाइल रिकार्ड व व्हाट्सएप चैट खंगाली जा रही है। इसके अलावा नशे के आदि कई लोगों से भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

मामला राजनीतिक होने के कारण पुलिस भी खुलकर बोलने को अभी तैयार नही है। मृतक कविश के पिता शहर के समाज सेवियों में से एक हैं। एक पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायकों से भी उनके अच्छे संबंध हैं। जवान लड़के की मौत के कारण घर में मातम का माहौल है। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच डीएलफ इस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि बुधवार तक पुलिस इसमें आधिकारिक बयान जारी कर देगी।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद निवासी एमबीए के छात्र की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक कविश खन्ना ओल्ड फरीदाबाद के सैय्यद वाडा का निवासी था। मृतक के पिता पवन खन्ना की शिकायत पर एसजीएम नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। कविश (24) देहरादून में एमबीए अंतिम वर्ष का छात्र था। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह स्कूटी लेकर घर से निकला था। शाम करीब साढ़े सात बजे कविश के फोन से उसके भाई विभोर (19) के पास फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम पिंटू मिड्ढा बताया। पिंटू ने कहा कि वह कविश को बादशाह खान अस्पताल लेकर आया है। यहां डॉक्टर उसे भर्ती नहीं कर रहे। आप लोग जल्दी आ जाइये। पवन और विभोर तुरंत बादशाह खान अस्पताल पहुंचे। यहां कविश मृत अवस्था में मिला। पवन के मुताबिक कविश की जेब से उसका फोन, पर्स व करीब पांच हजार रुपये भी गायब थे। कविश के पैर में चोट का निशान था। उसके पैर के नाखून घिस कर उखाड़ने लगे थे। उसके मुंह से खून आ रहा था और ऊपरी हिस्सा नग्न अवस्था में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed