फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three drowns in Yamuna while went for Durga puja idol immersion

बल्लभगढ़: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो सगे भाइयों सहित तीन किशोर यमुना में डूबे

Sat, 16 Oct 2021 02:38 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 16 Oct 2021 02:38 PM IST
सार

मूर्ति विसर्जन के दौरान तीनों किशोर गहरे पानी में चले गए। परिवार के लोगों ने उन्हें डूबता हुए देखा तो शोर मचाना शुरू किया गया। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक गहराई में जा चुके थे। 

विज्ञापन
Three drowns in Yamuna while went for Durga puja idol immersion
मूर्ति विसर्जन (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए मोहना गांव पहुंचे तीन किशोर यमुना में डूब गए। गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश की गई जिसमें एक का शव बरामद हुआ। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे परिवार के लोग मोहना गांव के पास बने यमुना घाट पर मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। 
विज्ञापन


इस दौरान तीनों किशोर नहाने के लिए नदी में उतर गए। पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण तीनों गहराई तक चले गए। परिवार के लोगों ने उन्हें डूबता हुए देखा तो शोर मचाना शुरू किया गया। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक गहराई में जा चुके थे। 
विज्ञापन


इसमें दो सगे भाई दिल्ली के रहने वाले थे। मामले की सूचना पाकर एसडीएम त्रिलोक चंद्र, तहसीलदार, फायर बिग्रेड व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम किशोरों की तलाश कर रही है। अभी तक किसी का शव बरामद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गांव करनेरा हरियाणा निवासी सुखबीर का 17 साल का बेटा अनुज और महिपालपुर दिल्ली निवासी भाई कर्ण सिंह के बेटे सुमित तथा पीयूष मूर्ति विसर्जन के बाद आए थे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed