फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three different bridge on yamuna river to decrease haryana and Uttar pradesh distance

यमुना नदी पर तीन पुल : हरियाणा-यूपी की दूरी होगी कम, 20 मिनट में पहुंचेंगे स्मार्ट सिटी से नोएडा

Mon, 02 Jan 2023 09:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी धनंजय चौहान, अमर उजाला, फरीदाबाद
धनंजय चौहान, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Jan 2023 09:36 AM IST
सार

फरीदाबाद और नोएडा के बीच विकास में सबसे बड़ी रुकावट यमुना नदी बनी हुई है। यमुना नदी पर अभी केवल कालिंदी कुंज पर एक पुल बना हुआ है।शहर से रोजाना हजारों की संख्या में नौकरी पेशा लोगों का नोएडा-ग्रेटर नोएडा जाना होता है। यमुना नदी पर कोई दूसरा पुल नहीं होने के कारण लोगों को कालिंदी कुंज, दिल्ली के रास्ते जाना पड़ता है।

विज्ञापन
Three different bridge on yamuna river to decrease haryana and Uttar pradesh distance
मंझावली पुल का चल रहा निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी पर बनने वाले अलग-अलग प्रोजेक्ट के तीन पुल दो प्रदेशों (हरियाणा और यूपी) की दूरियों को कम करेंगे। इससे जहां स्मार्ट सिटी के विकास को रफ्तार मिलेगी। वहीं 20 मिनट में लोग फरीदाबाद से नोएडा पहुंच सकेंगे। इसके लिए मंझावली पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

विज्ञापन


फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) के लिए गांव लालपुर के पास यमुना पर पुल बनाने का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बल्लभगढ़-नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए भी यमुना पर पुल बनाने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


फरीदाबाद और नोएडा के बीच विकास में सबसे बड़ी रुकावट यमुना नदी बनी हुई है। यमुना नदी पर अभी केवल कालिंदी कुंज पर एक पुल बना हुआ है। शहर से रोजाना हजारों की संख्या में नौकरी पेशा लोगों का नोएडा-ग्रेटर नोएडा जाना होता है। यमुना नदी पर कोई दूसरा पुल नहीं होने के कारण लोगों को कालिंदी कुंज, दिल्ली के रास्ते जाना पड़ता है। मंझावली पुल के तैयार हो जाने से यह रास्ता बहुत छोटा हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों का दावा है कि मार्च में लोगों की आवाजाही के लिए लिए पुल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) की कनेक्टिविटी पर काम शुरू होने जा रहा है। इस योजना के तहत यमुना नदी पर पुल बनाया जाएगा, जिससे इन तीनों शहरों की दूरी एक-दूसरे से बहुत कम हो जाएगी। पुल के लिए लालपुर में जमीन चिन्हित की गई है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद पुल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए 90 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जो पुल को सेक्टर-92 के बाहरी रोड से जोड़ेगी। यह सड़क रिवाजपुर, शेरपुर खादर, लालपुर, किड़ावली गांव के पास से होकर सेक्टर-92 तक जाएगी।

 
ग्रीन हाईवे का निर्माण शुरू 
फरीदाबाद को नोएडा स्थित अंतरराष्ट्रीय जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए नया ग्रीन हाइवे बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह हाईवे बल्लभगढ़ में सेक्टर-65 के पास से शुरू होगा और फरीदाबाद के लगभग 12 गांवों से होते हुए जेवर तक पहुंचेगा। इसके लिए भी यमुना पर एक पुल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed