फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three betting in Caribbean Premier League

कैरेबियन प्रीमियर लीग में सट्टा लगाते तीन धरे

Wed, 09 Sep 2020 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Three betting in Caribbean Premier League
फरीदाबाद। कैरेबियन प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में सट्टा लगाते तीन आरोपियों को डीएलएफ अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार रात सेक्टर-31 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ये लोग जमायका बनाम नाइट राइडर्स टीम के बीच चल रहे मैच में सट्टा लगा रहे थे। आरोपियों के पास से साढ़े 12 हजार रुपये नकद, सात मोबाइल, एक लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता एसीपी आदर्शदीप ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ को सूचना मिली थी कि सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में कुछ लोग क्रिकेट मैच में सट्टा लगा रहे हैं। अपराध शाखा की टीम ने रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दबिश देकर तीन आरोपियों अंकित पुत्र सुरेश निवासी तिलपता, आदित्य पुत्र रमेश निवासी अगवानपुर और राहुल पुत्र सत्या निवासी लाल कुआं दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, चार्जर, एक एलईडी टीवी, एक प्रिंटर, एक इंटरनेट डोंगल, दो पेन, एक कार्डबोर्ड और 12,500 रुपये भी बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इससे पहले भी सेक्टर-30 अपराध शाखा की टीम ने सूरजकुंड के चार्मवुड सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1.4 लाख रुपये नकद समेत 11 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, एक एलईडी टीवी बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed