{"_id":"6a10af618f59eb9cb60ea3bd","slug":"three-arrested-for-cheating-by-posing-as-customer-care-employees-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70603-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 98 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को 21 मई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इम्तियाज, रोहित और इलमान निवासी जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पूछताछ में सामने आया कि इम्तियाज ने अपना बैंक खाता रोहित को दिया था। रोहित ने यह खाता आगे इलमान को मुहैया कराया। पुलिस के अनुसार ठगी की रकम इसी खाते में आई थी। पुलिस ने बताया कि इम्तियाज पांचवीं पास, रोहित बीकॉम और इलमान 12वीं पास है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-56ए निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। मामले में आगे की जांच की जा रही है।