{"_id":"611e9b9c8ebc3e79d45d060a","slug":"three-accused-arrested-in-liquor-contract-robbery-case-faridabad-news-noi600024489","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके पर लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेके पर लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने थाना पल्ला इलाके में शराब के ठेके पर हुई लूटपाट के मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि, निशांत व नकुल के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस 2 आरोपियों अमन व जयप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
10 जुलाई 2021 की रात को आरोपियों ने अवैध हथियारों की नोक पर शराब की दुकान पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने एक मोबाइल, 21,230 रुपये व शराब की चार बोतलें लूटी थी। आरोपी स्कूटी पर सवार होकर ठेके पर आए थे। उनके पास कट्टे और चाकू था। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना पल्ला में लूटपाट व डकैती की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता लगा कि आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार के अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को क्राइम ब्रांच द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर फरीदाबाद लाया गया। आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट की यह योजना इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी रवि द्वारा बनाई गई थी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1665 रुपये व एक बटनदार चाकू बरामद किया गया।