{"_id":"68e2bef616a70421280b7417","slug":"threatened-to-kill-for-opposing-the-occupation-of-the-plot-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118326-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्लाट पर कब्जे का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्लाट पर कब्जे का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
दो नामजद सहित 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में प्लाट पर कब्जे का विरोध करना हेतराम शर्मा को महंगा पड़ गया। आरोप है कि कब्जाधारियों ने उसके प्लाट की दीवार जेसीबी से तोड़ दी। इसके साथ ही हेतराम शर्मा को देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद सहित करीब 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार, सिविल लाइंस निवासी हेतराम शर्मा ने बताया कि साल 2003 में एकता नगर में 220 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था, जिसकी नींव भरकर दीवार बनाई हुई थी। 7 सितंबर को जब वे दवा लेने अस्पताल जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि किठवाड़ी गांव निवासी दिनेश दलाल और पायल चौधरी करीब 50-60 लोगों के साथ उनके प्लाट की दीवार को जेसीबी से तोड़ रहे थे। हेतराम के विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें धमकाया और दिनेश दलाल ने उनकी कनपटी पर देसी कट्टा तान दिया। अन्य लोगों के पास भी हथियार थे। जान बचाकर हेतराम वहां से घर लौट आए। रात में आरोपियों ने दोबारा तोड़फोड़ की कोशिश की, जिसे पुलिस की मदद से रोका गया। पीड़ित ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने दिनेश दलाल, पायल चौधरी और 60 अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।