फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be a permanent solution to waterlogging, drains will be cleaned with two crores

Faridabad News: जलभराव का होगा स्थायी समाधान, दो करोड़ से होगी ड्रेनों की सफाई

Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
There will be a permanent solution to waterlogging, drains will be cleaned with two crores
फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी चलाएगी ड्रेन क्लीनिंग मिशन 2025, चार महीने में पूरा होगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बरसात के दिनों में हर साल जलभराव की समस्या हो जाती है। सड़कों पर घंटों पानी जमा रहता है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) ने बड़ा कदम उठाया है। एफएमडीए करीब दो करोड़ रुपये की लागत से ड्रेन और सायफन की सफाई का बड़ा अभियान चलाएगा। इसको लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन स्तर पर काम शुरू होने के बाद यह कार्य चार महीने में पूरा किया जाएगा।

अभियान के तहत सेक्टर-21ए स्थित एसटीपी से लेकर बाईपास रोड तक जाने वाली मुख्य ड्रेन की सफाई की जाएगी। इसके अलावा 28/19 रोड के डिवाइडिंग रोड की ड्रेन, बडकल फ्लाईओवर के नीचे मौजूद सायफन और मवई सायफन की भी सफाई होगी। ड्रेनों के भीतर जमी गाद, मिट्टी और कचरे को पूरी तरह से हटाया जाएगा ताकि पानी की निकासी में कोई रुकावट न रहे।
विज्ञापन


जलभराव से मिलेगी राहत
हर साल बरसात में सेक्टर-21A, बडकल फ्लाईओवर, एनएचपीसी चौक, मवई और बाईपास रोड पर पानी भर जाता है। इस सफाई से यह समस्या खत्म होगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं मानसून के समय लगने वाले जाम से भी निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारियों पर रोकथाम
इन इलाकों में गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं, जिससे डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। ड्रेन की सफाई से इन बीमारियों पर भी लगाम लगेगी। जानकारों की मानें तो हर साल मच्छर जनित बीमारियों के कई मामले सामने आते हैं । लोग इलाज तो करवा लेते हैं लेकिन बीमारी की जड़ गंदे पानी का कोई इलाज नहीं होता।

स्वच्छता रैंकिंग में हो सकता है सुधार
फरीदाबाद को गार्बेज फ्री सिटी की रेटिंग में शून्य अंक मिले हैं। इस अभियान से शहर की रैंकिंग में भी सुधार की उम्मीद है। इससे सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी।

फरीदाबाद ड्रेन क्लीनिंग मिशन 2025
विभाग ने इस अभियान को मिशन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। अभियान का नाम रखा गया है फरीदाबाद ड्रेन क्लीनिंग मिशन 2025। इसके तहत बड़े स्तर पर सफाई का कार्य किया जाएगा।





विभाग की तरफ से शहर को स्वच्छ रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - अंकित भारद्वाज कार्यकारी अभियंता एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed