फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There is sewer jam in Ward-5 for one and a half months

डेढ़ महीने से वार्ड-5 में है सीवर जाम

Thu, 09 Sep 2021 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
There is sewer jam in Ward-5 for one and a half months
फरीदाबाद। पिछले डेढ़ महीने से वार्ड-5 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया। मौके पर सुनवाई न होने के कारण लोग आयुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि विधायक, पार्षद और नगर निगम अधिकारियों इस पर कोई सुनवाई नहीं करते।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे जवाहर कॉलोनी निवासी नवीन सैनी ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से पानी जमा हुआ है। कॉलोनी के लोगों ने 24 अगस्त को भी इस मामले में शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। दुर्गंध से बुरा हाल है। गंदगी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। समाधान के नाम पर खराब मशीनों को वहां पर लगा दिया गया है। स्थानीय निवासी कुंदन ने बताया कि विधायक नीरज शर्मा को अपने क्षेत्र की समस्या नजर नहीं आती है।
विज्ञापन

सुमन ने कहा कि पार्षद ललिता यादव को समस्या से अवगत कराया गया था। उन्होंने दो दिन की मोहलत मांगी थी। अब 10 दिन से अधिक हो चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ है। मुख्यालय में मौजूद मुख्य अभियंता को लोगों ने अपनी समस्या बताई। मुख्य अभियंता रामजी लाल ने मौके पर एसडीओ को जाने का आदेश दिया। लोगों ने कहा कि अगर दो दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed