फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   theaf break the grill of window

खिड़की का ग्रिल तोड़ कर लाखों की चोरी

Thu, 19 Dec 2019 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
theaf break the grill of window
खिड़की का ग्रिल तोड़ कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र के 373 नंबर के एक फ्लैट की खिड़की का ग्रिल तोड़ कर अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख रुपये नकद व लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ड्यूटी से वापस लौटा तो उसे चोरी के बारे में पता चला।

पीड़ित हितेश ने मामले की शिकायत सेक्टर-31 थाने में दिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह व उनकी पत्नी दिपाली दोनों नौकरीपेशा हैं। वह रोज की तरह बुधवार को भी ड्यूटी गए थे व चाबी नौकरानी माया को दे गए थे। शाम को ड्यूटी से वापस आए तो नौकरानी माया ने बताया कि उसने आते समय एक युवक को घर की छत से उतरते देखा था। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। उन्होंने शिकायत दी है कि उनके मकान के खिड़की का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब एक लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed