फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The transfer of 400 teachers stopped due to the implementation of the code of conduct

आचार संहिता लागू होने से 400 शिक्षकों का तबादला रुका

Sun, 29 May 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The transfer of 400 teachers stopped due to the implementation of the code of conduct
फरीदाबाद। जिले में करीब 400 अध्यापकों के ऑनलाइन तबादले चुनाव आचार संहिता के कारण अटक गए। अब इनका तबादला निकाय चुनाव के बाद ही होगा। आचार संहिता के दौरान तबादलों से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा। निकाय चुनाव को लेकर 46 शहरों में आचार संहिता लागू है।
विज्ञापन

जिले में करीब 100 पीजीटी शिक्षक और करीब तीन सौ अन्य शिक्षकों का वर्ष 2019 से तबादला नहीं हुआ है। वर्ष 2016 में शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन तबादला नीति की शुरुआत की थी। इस दौरान कुछ शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले हुए थे। इसके बाद से शिक्षक तबादले का इंतजार कर रहें है। अब निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद ही शिक्षकों का तबादला पॉलिसी को आगे बढ़ाएगा। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना था कि तबादला प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट से स्टे लगा हुआ था। मगर अब इस संबंध में हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। निकाय चुनाव के बाद ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव के दौरान सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल लेक्चरर संघ के जिला प्रधान संदीप चौधरी का कहना है कि जिले के करीब चार सौ शिक्षक तबादले का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव खत्म होने के साथ ही शिक्षकों का तबादला उनके घर के पास होने चाहिए। दूसरे जिले के शिक्षक फरीदाबाद में काम कर रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed