फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The problem of waterlogging in Old Faridabad underpass will be resolved.

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में दूर होगी जलभराव की समस्या

Wed, 25 Dec 2024 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging in Old Faridabad underpass will be resolved.
11 सौ मीटर ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी, नई साल में पूरा हो जाएगा काम
विज्ञापन


संदीप वर्मा
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) जनवरी में काम शुरू कर देगा। 11 सौ मीटर ड्रेनेज लाइन बिछाकर इसे सेक्टर-21ए डिस्पोजल तक ले जाया जाएगा। सोमवार को इसकी तकनीकी निविदा खुल गई है। मई 2025 तक लाइन डालकर जलभराव की समस्या दूर कर ली जाएगी।

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में 13 सितंबर 2024 की रात तेज बारिश के बाद गुरुग्राम से ग्रेटर फरीदाबाद जा रहे एचडीएफसी बैंक के दो अधिकारी डूब गए थे। हादसे में दोनों की मौत होने के बाद देशभर में इस खबर को लेकर हंगामा मच गया था। नगर निगम की देखरेख में चल रहे अंडरपास में करीब 12 फीट तक पानी भर जाता था। वर्षों से चल रही लापरवाही का खामियाजा दो जिंदगियाें ने चुकाया ।
विज्ञापन

हादसे के बाद एक्शन में आए अधिकारियों ने अंडरपास में पानी निकासी का जिम्मा एफएमडीए को सौंपा था। एफएमडीए ने अंडरपास में दो ठेकों के लिए एजेंसियों को आमंत्रित किया था। इनमें से एक ठेका तीन किलोमीटर लंबी ड्रेनेज लाइन की गाद हटाने का है। दूसरा ठेका 1100 मीटर नई ड्रेनेज लाइन बड़खल स्केप चैनल से होते हुए सेक्टर-21 डिस्पाेजल तक ले जाने के लिए है। सोमवार को एफएमडीए ने इसकी तकनीकी निविदा (ठेका) खोल दी है। दोनों कार्यों के लिए ढाई करोड़ रुपये बजट रखा गया है। अब जनवरी के प्रथम पखवाड़े तक कार्य के लिए एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। जनवरी से दोनों कार्य शुरू कर मई माह में काम पूरा करने का लक्ष्य है। अनुमान है कि अब आने वाले मानसून में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास में जल निकासी के लिए बनेगा पंपिंग स्टेशन
अंडरपास में जल निकासी के लिए पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। पंपिंग स्टेशन को चलाने के लिए जेनरेटर उपलब्ध होगा। इस अंडरपास से रोजाना 18 हजार से अधिक वाहन चालक आते-जाते हैं।


---
ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास से 1100 मीटर नई ड्रेनेज लाइन डालने और गाद निकालने के तकनीकी ठेके सोमवार को खोले गए हैं। जनवरी तक एजेंसी का चयन कर काम शुरू करा दिया जाएगा। मई तक ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद जलभराव की समस्या दूर कर ली जाएगी। -विशाल बंसल मुख्य अभियंता, एफएमडीए

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed