फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The poor will get free ration at 700 government shops

700 सरकारी दुकानों पर गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन

Wed, 04 Aug 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The poor will get free ration at 700 government shops
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त जितेंद्र कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान व डीएफएससी अशोक रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना को अन्न उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में 700 राशन की दुकानों पर दो दिन तक गरीबों को उत्सव के दौरान मुफ्त राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्न उत्सव योजना का शुभारंभ 18 अगस्त को 10:30 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरकारी दुकान पर एक सरकारी कर्मचारी और एक जनप्रतिनिधि की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। इसमें जिला परिषद के सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, शहरों में वार्ड पार्षद आदि सभी को शामिल किया जाए। विधायक व सांसद तथा मंत्री गण को भी अन्न उत्सव कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल अवश्य किया जाए। जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों को भी शामिल किया जाए क्योंकि पिछले डेढ़ वर्ष से से कोविड-19 के संक्रमण के कारण समाज के लोगों को अवसाद से बाहर निकाल कर लाना है। योजना के तहत गरीब परिवारों को नवंबर तक राशन फ्री में दिया जाएगा। इसके अलावा दाल और चीनी देने वाला अतिरिक्त राशन भी मिलता रहेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय गरीब योजना का भी प्रदेश में जल्द ही क्रियान्वयन किया जा रहा है। घर- घर जाकर न्यूनतम आय एक लाख से कम आय वाले परिवारों को चिन्हित करना है। वर्ष 2024 तक हरियाणा को रोजगार युक्त बनाएंगे। प्रधानमंत्री द्वारा यह कार्यक्रम लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 18 व 19 अगस्त को अन्न उत्सव मनाया जाएगा। हर दुकान पर जिस भी सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगेगी, उसका नाम व मोबाइल नंबर भी लिखा जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 700 राशन की सरकारी दुकानें हैं। इनमें बल्लभगढ़ में 270, फरीदाबाद ओल्ड में 190 व एनआईटी में 240 दुकानें शामिल हैं। इनमें 471107 गेहूं के बैग बाटे जाएंगे। इनमें पांच किलो के 92426 और 10 किलो के 378687 बैग बांटे जाएंगे। इसके लिए तीनों सप्लायर से बात हो गई है। एडीसी सतबीर मान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी चौपाल में अन्न उत्सव के रूप में आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 193759 राशन कार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed