फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The number of infected decreased in the district after 73 days

संक्रमण का गिरा ग्राफ, पूरे जिले में महज 128 मरीज भर्ती

Tue, 15 Jun 2021 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The number of infected decreased in the district after 73 days
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में पूरे 73 दिन बाद महज 128 मरीज ही जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 14 जून तक यह स्थिति राहत देने वाली रही। विभाग से कहा गया कि अब ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

अप्रैल व मई के महीने में बेहद तेजी से संक्रमण फैला। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हावी हो गई। सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने तक की जगह नहीं मिली। ऑक्सीजन की किल्लत के कारण मरीज दम तोड़ने लगे। इस दौरान करीब दो हजार मरीज अस्पतालों में भर्ती रहे। वहीं, हजारों लोग घरों में उपचाराधीन रहे। वहीं, मई माह के दूसरे सप्ताह में स्थिति सुधरी। नए मामले कम हुए। अस्पताल में भर्ती मामलों में भी कमी आई। मौजूदा समय में जिले में महज 128 मरीज भर्ती हैं। ऐसी स्थिति करीब ढाई माह के बाद सामने आई है। इसे स्वास्थ्य विभाग राहत का संकेत मान रहा है। जिले में केवल 71 मरीज ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचाराधीन हैं। वहीं, वेंटिलेटर पर केवल चार मरीज ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने से मामलों में गिरावट आई है। लंबे समय बाद अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या कम हुई है। ऐसे में जिले में सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके बाद ही कोरोना की तीसरी लहर को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed