{"_id":"649ed4156a3271edca075396","slug":"the-con-called-as-father-s-friend-cheated-eight-thousand-from-the-girl-in-faridabad-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान रहें आप: 'मैं तुम्हारे पापा का दोस्त हूं, 12 हजार लौटाने हैं'; 20 हजार डालकर कर दिया लड़की का खाता खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान रहें आप: 'मैं तुम्हारे पापा का दोस्त हूं, 12 हजार लौटाने हैं'; 20 हजार डालकर कर दिया लड़की का खाता खाली
Fri, 30 Jun 2023 08:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:17 PM IST
सार
ठगी का अहसास होने पर अनामिका ने पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना सेंट्रल टीम ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर ठग ने पिता का दोस्त बनकर युवती से आठ हजार ठग लिए। आरोपी से फोन पर युवती को बातों में उलझाकर वारदात की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
फरीदाबाद सेक्टर-18 निवासी अनामिका ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम देवेंद्र प्रसाद बताया और कहा कि मैं तुम्हारे पापा का दोस्त हूं। मुझे आपके पापा के 12 हजार रुपये देने हैं। तुम्हारे बैंक खाते में भेज रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद अनामिका के मोबाइल पर दो बार में 20 हजार रुपये प्राप्त होने के संदेश मिले। कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा से फोन किया और कहा कि गलती से तुम्हारे खाते में आठ हजार रुपये ज्यादा चले गए हैं। इसे वापस कर दो। बातों में आकर अनामिका आठ हजार रुपये वापस दे दिए।
कुछ देर बाद पता लगा उसके खाते में पैसे ही नहीं बचे। ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना सेंट्रल टीम ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।