फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Completeness Campaign 2.0 has been launched in Hathin block.

Faridabad News: हथीन खंड में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The Completeness Campaign 2.0 has been launched in Hathin block.
-14 अप्रैल तक चलेगा पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा पर आधारित विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में सोमवार को सम्पूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह अभियान पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा को केंद्र में रखकर चलाया जा रहा है।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर्स को अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्णता अभियान 2.0 आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 4 से 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, बच्चों की शिक्षा, विद्यालयों में लड़कियों के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई तथा पशुओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हथीन खंड को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये कार्यकर्ता बच्चों के पोषण से लेकर टीकाकरण तक सभी गतिविधियों में सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कार्यकर्ता अपने किए गए कार्यों का समय पर अपडेट करें, ताकि सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कड़ी मेहनत और टीमवर्क के साथ अप्रैल तक इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा, सेल्फ हेल्प ग्रुप से यादराम, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed