{"_id":"6994c3f2741e1f5a2a026a07","slug":"the-blast-ruptured-someones-eardrum-and-caused-serious-injury-to-someone-else-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63141-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धमाके से किसी का कान का पर्दा फटा किसी को गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धमाके से किसी का कान का पर्दा फटा किसी को गंभीर चोट
विज्ञापन
चार को अधिक झुलसने के कारण सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित मुजेसर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगी भीषण आग और धमाकों के बाद घायलों का इलाज जारी है। हादसे में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें से 14 को बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार को अधिक झुलसने के कारण सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जबकि चार लोग स्वयं डिस्चार्ज हो गए। वर्तमान में छह घायलों का उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती घायलों में रवींद्र, विपिन, जगराम, शीशपाल, घुल्लड और लोकमान शामिल हैं।
घटना में रवींद्र के साले अभिषेक को धमाके के दौरान गंभीर झटका लगा, जिससे उनके कान का पर्दा फट गया। उन्हें उपचार के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी स्थिति स्थिर है और अन्य गंभीर चोट नहीं आई।
ईंट-पत्थरों की चपेट में आए रवींद्र
उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी रवींद्र पड़ोसी फैक्टरी में काम करते हैं। घटना के समय वे बाहर खड़े थे, तभी विस्फोट हुआ और ईंट-पत्थर उन पर गिर पड़े। आग की लपट से उनका चेहरा झुलस गया और दोनों हाथों में चोट लगने से प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार भर्ती घायलों में उनकी स्थिति सबसे गंभीर है और इलाज जारी है।
विज्ञापन
आग देखने पहुंचे मजदूर हुए घायल
स्वरूपपुर निवासी विपिन पास की कंपनी में काम करते हैं। उनके भाई दलबीर ने बताया कि धमाके से उनकी कंपनी की दो क्रेन जल गईं। विपिन के सहकर्मी रामकुमार के अनुसार आग लगने के बाद कई लोग मौके पर देखने पहुंचे थे और तभी हुए धमाके में वे घायल हो गए। वहीं अस्पताल में भर्ती जगराम के दोस्त विशाल ने बताया कि जगराम आग बुझाने की कोशिश में आगे बढ़े थे, तभी धमाका हुआ और उनके पैर में चोट लग गई।
घायलों को कई अस्पतालों में कराया गया भर्ती
जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहूजा ने बताया कि सूचना मिलते ही एम्बुलेंस भेजी गईं और घायलों को भर्ती कराया गया। इनमें 23 को फोर्टिस में रखा गया और छह को सफदरजंग भेजा गया, जिनमें दमकल विभाग के दो चालक और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चार गंभीर घायलों को बाद में एम्स में भर्ती कराया गया।
विस्फोट से 150 मीटर के दायरे तक नुकसान
सीएमओ के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सीएनसी कटिंग मशीन से निकली चिंगारी एल्यूमीनियम वेस्ट से होते हुए रासायनिक ड्रम तक पहुंची, जिससे विस्फोट हुआ और लगभग 150 मीटर के दायरे में नुकसान हुआ। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सफदरजंग और फोर्टिस अस्पतालों में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ तैनात किया है।