फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temple decorated and ready for Navratri, Mata Shailputri will be worshiped today

Faridabad News: नवरात्र के लिए मंदिर सजकर तैयार, आज माता शैलपुत्री की होगी पूजा

Wed, 02 Oct 2024 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 02 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Temple decorated and ready for Navratri, Mata Shailputri will be worshiped today
मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सर्वपितृ अमावस्या के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत बुधवार को गई है। वहीं, घरों के अलावा मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई है। नवरात्र के चलते मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बृहस्पतिवार से नवरात्र शुरू होने के साथ शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे। मंदिरों एवं घरों में नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। इसको लेकर भक्तों की ओर से बाजारों में खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा दुर्गा पूजा के लिए विभिन्न स्थानों पर पंडाल सजाने का काम जोरों से चल रहा है। नवरात्र के दौरान प्रमुख मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते हैं।
विज्ञापन

ज्वाला मंदिर से लाई जा रही है अखंड ज्योत
तिकोना पार्क एनआईटी-1 नंबर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि नवरात्र को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। दर्शन करने के दौरान भक्तजनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, उसके लिए सेवादारों को ड्यूटी पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ज्वाला मंदिर से अखंड ज्योत लाई जा रही है, जोकि नौ दिनों जलेगी। इसके अलावा सभी नौ दिनों तक माता की चौकी और भंडारे का आयोजित किए जाएंगे। व्रत वाले भक्तों का विशेष ध्यान रखते हुए व्रत वाला भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिक्रमा होगी। नवरात्रि के दौरान 24 घंटे भक्तों के लिए मंदिर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा एनआईटी-5 नंबर स्थित बांके बिहारी मंदिर, सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी मंदिर, पल्ला, दीपावली एन्क्लेव स्थित दुर्गा मंदिर, बस स्टैंड स्थित सिद्धपीठ श्री काली मंदिर आदि में भी नवरात्र के लिए विशेष तैयारी की गई है।
इस मंदिर की है सबसे ज्यादा मान्यता

कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे के निकट मोहना गांव के जंगलों में बना मां कालका का मंदिर दूर-दूर तक मशहूर है। मंदिर में नवरात्र के मौके पर भक्तों का हुजूम उमड़ता है। गांव के लोग शुभ कार्य से पहले मां की पूजा जरूर करते हैं। मंदिर के संरक्षक राहुल ने बताया कि गांव में बना मां कालका का मंदिर काफी प्राचीन है। अज्ञातवास के दौरान पांडव जब इस इलाके से गुजरे तो यहां स्थित कालका मंदिर में मां की पूजा-अर्चना कर विजयी होने का आशीर्वाद मांगा था। मंदिर के प्राचीन होने का सबूत मंदिर के आसपास बने 4 विशालकाय खंभे हैं। यहां दिल्ली और यूपी के भक्तजन भी माता के दर्शन के लिए आते हैं।

दुर्गा पूजा के पंडाल सजकर हुए तैयार

दुर्गा पूजा का दौर आठ अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। सेक्टर तीन स्थित राजा नाहर सिंह महल के सामने मैदान पर एहसास फाउंडेशन की ओर से दुर्गा पंडाल उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल सजाया जा रहा है। मां के पंडाल को सजाने के लिए 25 कारीगरों को बुलाया गया है। वहीं, सेक्टर तीन स्थित सामुदायिक भवन में प्रवासी कमेटी की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा का पंडाल सजाया जा रहा है। सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी मंदिर फरीदाबाद में बंगाली समुदाय के अनुकूल पंडाल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed