फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperature reaches 45 degrees

Faridabad News: आफत बन रहा सूरज का कोप, तापमान पहुंचा 45 डिग्री

Sat, 18 May 2024 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 18 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 45 degrees
- अगले 5 दिनों तक आग उगलेगा सूरज, अभी राहत के आसार नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मई की शुरूआत तेज धूप और तापमान में बढ़ोतरी के साथ हुई है। गर्मी ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान 46 डिग्री पहुंच सकता है। अगले 5 दिनों तक राहत के आसार नहीं है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

पिछले एक पखवाड़े से गर्मी कहर बरपा रही है। सुबह 9 बजे से ही गर्म हवा के कारण लोगों को बेचैनी महसूस होने लगती है। पिछले 5 दिनों से स्थिति ज्यादा खराब है। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे है। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम नजर आने लगी है। आलम यह है शाम ढलने के बाद भी लोग कूलर और एसी चलाने को विवश हैं। रात को भी गर्म हवा खूब परेशान कर रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान करीब 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पहुंचने की संभावना है। आगामी दिनों में लोगों तपिश और सताएगी।
विज्ञापन

ठंडे पेय पदार्थों का सहारा
गर्मी के कारण लोग राहत के उपाय तलाश रहे हैं। राहत के लिए लोग ठंडे फल और पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शनिवार को अलग-अलग जूस की दुकानों पर लोगों की संख्या आम दिनों के मुकाबले ज्यादा नजर आई। लोग गर्मी से राहत के लिए गला तर करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा नारियल पानी का सेवन भी बढ़ गया है। गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी
बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन भीषण लू चलने की आशंका जताई है। लोगों को धूप से बचने, हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को कपड़े, टोपी, छतरी से ढकने, शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों को धूप के सीधे संपर्क में न आने की सलाह दी गई है। जरूरत नहीं होने पर घर से बाहर न निकलने की भी सलाह दी गई है। ऐसे में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों का भी खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed