फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tablets will soon be given to children in government schools

Faridabad News: सरकारी स्कूलों में बच्चों को जल्द दिए जाएंगे टैबलेट

Tue, 06 May 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tablets will soon be given to children in government schools
ई-अधिगम योजना के तहत किया जाएगा वितरण, ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत जल्द ही टैबलेट वितरित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से अनुमान है कि मई के दूसरे सप्ताह तक सभी विद्यार्थियों को टैबलेट मिल सकते हैं।

इस समय स्कूलों में पुराने टैबलेट वापस लिए जा रहे हैं। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के लगभग 28 हजार विद्यार्थियों को यह टैबलेट पहले वितरित किए गए थे, जिससे वे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। वार्षिक परीक्षाओं के बाद विद्यार्थियों को इन्हें स्कूलों में जमा कराना था।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले के 300 से अधिक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर विद्यार्थियों ने टैबलेट वापस कर दिए हैं। हालांकि अब भी लगभग 90 विद्यार्थियों ने टैबलेट वापस नहीं किए हैं। स्कूल प्रशासन को इन्हें मई तक जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित समय तक टैबलेट जमा नहीं कराए गए तो संबंधित विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जमा किए गए टैबलेट में से करीब 100 टैबलेट में तकनीकी खराबी पाई गई है। इन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया है और ठीक होने के बाद ही नए विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे।



ज्यादातर विद्यार्थियों ने समय पर टैबलेट लौटा दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने नहीं लौटाए हैं, उन्हें मई तक का समय दिया गया है। शुक्रवार तक आदेश आने की संभावना है, जिसके बाद टेबलेट वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।- धर्मेंद्र, जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed