फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Study from 6th to 8th will be done under Kovadi rules

कोवडि नियमों से तहत होगी छह से 8वीं तक पढ़ाई

Sun, 18 Jul 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Study from 6th to 8th will be done under Kovadi rules
फरीदाबाद। कोरोना काल में चार माह बाद अब कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार तैयारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के संक्रमण की दूसरी लहर के चलते करीब चार माह बाद 16 जुलाई से स्कूल खुल गए हैं। स्कूलों के खुलने का समय सुबह नौ बजे का है। विद्यार्थियों की हाजिरी सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार गूगल फॉर्म पर भरा जा रहा है। सीआरसी हेड द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि वे अपने अधीन आने वाले सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के छात्रों की हाजिरी की रिपोर्ट बीईओ को भेजें। प्रत्येक कक्षा को अलग कलर के रिबन कलर दिए गए हैं।
विज्ञापन

तापमान व हाजरी अवसर एप पर दर्ज की गई है। विद्यार्थियों व शिक्षकों से इन नियमों का पालन करवाया जा रहा है। जो विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी गई है। वहीं स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिक्षकों के लिए साढ़े आठ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक का समय रखा गया है। एक डेस्क पर एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा। स्कूलों में सेफ्टी कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कौर ने बताया कि छठी से आठवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 23 जुलाई से खोले जाएंगे। पहले चरण में 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए ही स्कूल खोले गए। अब कक्षा छह से आठवीं तक के खुल रहे हैं। बीईओ ने बताया कि शिक्षा विभाग ने 50 फीसदी बच्चों को रोल नंबर के हिसाब से बुलाने का निर्णय लिया है। यदि एक कक्षा में 50 विद्यार्थी हैं तो 1 से 25 रोल नंबर के विद्यार्थी 23 जुलाई व 26 से 50 रोल नंबर तक के विद्यार्थी 24 जुलाई को आएंगे। इसी प्रकार एक-एक दिन का शेड्यूल होगा। जिन स्कूलों की कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम है। उनके सभी बच्चों को स्कूल में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ खंड में कुल 265 स्कूल हैं। इनमें से 37 राजकीय और 112 प्राइवेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, इसी प्रकार 13 सरकारी व 102 निजी हाई स्कूल हैं। जबकि, एक नवोदय विद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed