फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will learn about the operation and functioning of offices.

Faridabad News: कार्यालयों के संचालन और कामकाज को जानेंगी छात्राएं

Sat, 03 Jan 2026 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Students will learn about the operation and functioning of offices.
कक्षा छठी से 12वीं तक की अनुसूचित छात्राएं शामिल होंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की छात्राओं के लिए शीतकालीन छुट्टियों के दौरान पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा छह से लेकर 12वीं तक की अनुसूचित छात्राएं भाग लेंगी। इसका उद्देश्य छात्राओं में जीवन कौशल का विकास करना, ज्ञान को बढ़ावा देना और जागरूक करना है। शिविर में छात्राओं को रचनात्मकता दिखाने का भी अवसर मिलेगा।जिला समन्वयक मोहन सिंह ने बताया कि शिविर के लिए जिले में ऐसे विद्यालयों का चयन किया जाएगा, जहां अनुसूचित जाति की छात्राओं की संख्या अधिक हो। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को विभिन्न सार्वजनिक कार्यालयों के संचालन और उनके कामकाज के विषय में जागरूक करना है। यह शिविर रोजाना सुबह दस बजे से लेकर एक बजे तक चलेंगे। इसमें प्रतिदिन नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से स्वास्थ्य जानकारी दी जाएगी। वहीं कृषि, बैंक से संबंधित व्यक्तियों द्वारा डाकघर एवं बैंकों में पैसे से लेनदेन संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस पांच दिवसीय शिविर में 50 छात्राएं मिडिल और 50 छात्राएं सीनियर सेकेंडरी वर्ग की चयनित की जाएंगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों का आयोजन करने के लिए राज्य के प्रत्येक खंड से स्कूल का चयन किया जाएगा।


वर्जन
शीतकालीन शिविर के लिए अभी तिथि घोषित नहीं की गई है। शिविर का आयोजन करने के लिए योजना बनाई जा रही है। यह शिविर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड के लिए अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों को जल्द ही इस संबंध में सूचित कर दिया जाएगा। - मोहन सिंह, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed