फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student shot dead in Faridabad after chasing him for 25 km in a car

Student Murder: फरीदाबाद से 25 किमी तक किया पीछा... कार सवार छात्र की गोली मारकर की हत्या

Sun, 25 Aug 2024 07:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Aug 2024 07:16 AM IST
सार

फरीदाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने कार से छात्र का 25 किलोमीटर तक पीछा किया था।

विज्ञापन
Student shot dead in Faridabad after chasing him for 25 km in a car
Faridabad Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात फरीदाबाद से पीछा कर रहे कार सवार बदमाशों ने पलवल में बघौला गांव के समीप दूसरी कार में सवार एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे 12वीं के एक छात्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बदमाश 25 किलोमीटर तक फायरिंग करते रहे। मृतक छात्र की पहचान एनआईटी पांच निवासी 19 वर्षीय आर्यन मिश्रा के रूप में हुई है। वह मकान मालकिन श्वेता गुलाटी और उसके बेटे हर्षित व एक अन्य महिला के साथ बड़खल स्थित एक मॉल से मैगी खाकर कार से लौट रहा था। 
विज्ञापन


बदमाशों ने आर्यन के सिर व छाती में गोलियां मारीं। बदमाश कार सवार महिला के बेटे सैंकी को मारने के लिए आए थे, लेकिन वह कार में नहीं था। आर्यन मिश्रा के पिता शिवानंद मिश्रा ने बेटे की हत्या को साजिश करार दिया है। पिता ने कहा कि दूसरे कार सवारों को खरोंच तक नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे हर्षित कार से लौट रहा था। जैसे ही वे लोग पटेल चौक पहुंचे, पीछे से कार सवार दो युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।  इस दौरान हर्षित ने बदमाशों से बचने के लिए कार की रफ्तार बढ़ा दी। पटेल चौक से सेक्टर-21ए और बड़खल गांव होते हुए अनखीर चौराहे पर पहुंचे। 

कार सवार युवक उनका पीछा कर फायरिंग करते रहे। इससे डरकर हर्षित कार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलवल की तरफ ले गया। बदमाशों से बचने के लिए हर्षित गदपुरी टोल के बैरियर को भी तोड़कर आगे भागा लेकिन बदमाशों ने बघौला गांव के पास उसकी कार को ओवरटेक कर ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे आर्यन के सिर में गोली मार दी।

सैंकी समझ आर्यन को मारी गोली
पीड़ितों का कहना है कि आरोपी सैंकी नामक युवक की तलाश में उनका पीछा कर रहे थे। सैंकी से पीयूष, पुलकित, अमित उर्फ भूरी की पुरानी रंजिश है।  कार में सैंकी की मां भी बैठी थी। ऐसे में आरोपियों को शक था कि सैंकी भी कार में होगा। इस शक में उसने कार का पीछा किया और सैंकी समझकर आर्यन को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed