फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   stole 40 injections by creating ruckus in covid vaccination camp

कोविड वैक्सीनेशन कैंप में हंगामा कर 40 इंजेक्शन चुराए

Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
stole 40 injections by creating ruckus in covid vaccination camp
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में कुछ लोगों ने हंगामा कर वहां से चार वायल चोरी कर ली। एक वायल में दस इंजेक्शन होते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर-23 के सामुदायिक भवन में चल रहे कोरोना से बचाव के टीकाकरण कैंप में कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोपियों ने टीकाकरण कर रही टीम के साथ गाली-गलौज की। इसके साथ ही चार वाइल भी चोरी कर ली। पुलिस ने कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. मानसिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। डॉ. मानसिंह ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-23 सामुदायिक भवन में टीकाकरण अभियान चल रहा था। इस दौरान करीब 100 से 150 लोग हाल के अंदर घुस गए। वे हंगामा करते हुए टीकाकरण टीम के साथ गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान टीकाकरण स्टाफ लंच कर रहा था। भीड़ में से किसी ने चार वाइल चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed