फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Some relief from the heat after the rain.

Faridabad News: बारिश के बाद गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Sat, 13 Jun 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Some relief from the heat after the rain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। शुक्रवार सुबह ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा और लोगों ने राहत महसूस की। सुबह के समय मौसम खुशनुमा रहने के कारण पार्कों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक देखी गई।
हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम में बदलाव आया और लोगों को हल्की गर्मी व उमस का एहसास होने लगा। दोपहर बाद आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने से तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि धूप तेज होने के बाद कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसी के चलते आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार और अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने नागरिकों को बदलते मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed