फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   So far 401 infected people have died due to corona

अब तक कोरोना से 401 संक्रमितों की मौत

Sun, 27 Dec 2020 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
So far 401 infected people have died due to corona
अब तक कोरोना से 401 संक्रमितों की मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 401 हो चुका है। इसमें दो की मौत रविवार को हुई। प्रदेश में सबसे अधिक मौत औद्योगिक नगरी में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर संक्रमितों की मौत का कारण दीर्घकालीन बीमारियां रही। इन बीमारियों से संक्रमित पहले से ग्रस्त थे। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 48 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि भी की। बीते 48 घंटों में जिले में कुल 89 कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए कोरोना संक्रमित डबुआ कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर 19, सेक्टर 16, शास्त्री कॉलोनी, सेक्टर 49, सेक्टर 88, सेक्टर 46, रोशन नगर, अजरौंदा, एनआईटी 5, फतेहपुर बिल्लोच, सेक्टर 35, सेक्टर 34, सेक्टर 15, सेक्टर 30, सेक्टर 28, गोपी कॉलोनी, सेक्टर 17, सेक्टर 80 व मांगर क्षेत्र से संबंधित हैं।

कुल संक्रमितों की संख्या 45 328 हो चुकी है। इनमें से 44 481 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 446 हो चुकी है। इसमें से 98 फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 348 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पतालों में दाखिल 22 मरीजों की हालत गंभीर है, जिसमें से चार वेंटिलेटर पर हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि कोरोना का रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है। अभी तक जिले में 417 975 सैंपल लिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2768 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 1220 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed