फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smart TVs will be installed in the primary schools of the district

Faridabad News: जिले के प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगे स्मार्ट टीवी

Mon, 15 Dec 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Smart TVs will be installed in the primary schools of the district
किताबों तक सीमित नहीं रहेगी पढ़ाई, डिजिटल माध्यम से बच्चों की समझ को विकसित किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नई शिक्षा नीति के तहत अब प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा। इस योजना के अंतर्गत स्मार्ट सिटी के प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट टीवी लगाए जाएंगे, जिससे छात्रों को बेहतर और रोचक ढंग से पढ़ाई कराई जा सकेगी। माना जा रहा है कि नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
प्रदेश सरकार पहले से ही एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) योजना के तहत प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को बुनियादी शिक्षा मजबूत करने पर जोर दे रही है। इस योजना के अंतर्गत बच्चों को गतिविधि आधारित और प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ाया जा रहा है। अब स्मार्ट टीवी की सुविधा मिलने से इस प्रयास को और मजबूती मिलेगी। कक्षाओं में पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि डिजिटल माध्यम से बच्चों की समझ को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्मार्ट टीवी के माध्यम से छात्रों को विज्ञान से जुड़े शैक्षणिक वीडियो, पाठ्यक्रम को कहानीनुमा और एनीमेशन के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्य सामग्री भी कक्षा में दिखाई जाएगी, जिससे बच्चे विषयों को आसानी से समझ सकें। शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए मल्टीमीडिया और ई-लर्निंग को भी कक्षा का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोबोटिक्स जैसी तकनीक सीखने के लिए प्रयोगशालाओं को भी मंजूरी दी गई है
योजना के तहत रोबोटिक्स जैसी तकनीक सीखने के लिए प्रयोगशालाओं को भी मंजूरी दी गई है। इन प्रयोगशालाओं में बच्चे खगोल विज्ञान, रोबोटिक्स और तकनीकी नवाचारों से जुड़े प्रयोग कर सकेंगे। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक शिक्षा का अनुभव मिलेगा, जो भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं और कॅरिअर निर्माण में सहायक साबित होगा। वर्तमान में जिले में 200 से अधिक प्राथमिक विद्यालय हैं, जहां पढ़ाई पारंपरिक तरीकों से ही हो रही है। जिले के किसी भी सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अभी स्मार्ट टीवी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यह पहल फरीदाबाद के छात्रों के लिए बिल्कुल नया और प्रेरणादायक अनुभव साबित होगी, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed