फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gurugram Faridabad Road Accident Today: Dumper Hits Car Six Friends Killed

Faridabad Accident News: जन्मदिन की पार्टी के बाद लौट रहे थे, डंपर ने कार को टक्कर मारकर 100 मीटर तक घसीटा

Sat, 04 Mar 2023 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Mar 2023 10:22 AM IST
सार

Gurugram Faridabad Accident News: हरियाणा के पलवल में दर्दनाक हादसा हुआ। एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर ने कार को 100 मीटर तक घसीटा। हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। सभी दोस्त जन्मदिन की पार्टी के बाद गुरुग्राम से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Gurugram Faridabad Road Accident Today: Dumper Hits Car Six Friends Killed
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। सभी पलवल के कैंप इलाके के रहने वाले थे। सभी रात करीब डेढ़ बजे गुरुग्राम से जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे, तभी युवकों की कार को क्रशर से भरे एक डंपर ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


आरोपी चालक टक्कर मारने के बाद भी डंपर रोकने की बजाय भगाता रहा। सभी युवक कार सहित डंपर के अगले दो पहियों के बीच में फंस गए। करीब 100 मीटर तक घसीटे जाने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मांगर चौकी व धौज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कार से बाहर निकाले। 
विज्ञापन


आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान पलवल स्थित जवाहर नगर कैंप निवासी विशाल सेठी (18), पुनीत (27), बलजीत (27), जतिन (26), संदीप (28) व आकाश उर्फ नोनी (29) के रूप में हुई है। सभी गुरुग्राम से पलवल जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दोस्त थे और जवाहर नगर कैंप में रहते थे। थाना धौज प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश डागर ने बताया कि वह सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए थे। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और सभी युवकों के शव कार में फंसे हुए थे। पुलिस ने गैस कटर व अन्य उपकरणों से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला। 

अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी डंपर चालक ने कार को कई मीटर तक घसीटा। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास नाकाबंदी कर दी री। खुद को फंसता देख आरोपी चालक घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर डंपर छोड़कर फरार हो गया।

 

एक दोस्त ने जाने से कर दिया था इंकार
परिजनों ने बताया सभी युवक जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर निकले थे। मृतकों का एक दोस्त रिंकू पलवल में उनके घर के पास ही रहता है। गुरुवार को उसका जन्मदिन था। दोस्त चाहते थे कि सभी गुरुग्राम में पार्टी करें लेकिन रिंकू ने जाने से मना कर दिया। इस पर सभी ने केक मंगाकर पलवल में ही पार्टी कर ली थी। इसके बाद रिंकू के अलावा सभी दोस्त कार से गुरुग्राम निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed